लाइव न्यूज़ :

श्रम ब्यूरो का एक नया कार्यालय कोलकाता में खुला

By भाषा | Updated: April 17, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल श्रम ब्यूरो का एक और कार्यालय कोलकाता की सॉल्ट लेक सिटी में खोला गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस नए कार्यालय के पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सर्वेक्षण संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र बनने की संभावना है।

श्रमिकों से संबंधित पांच अखिल भारतीय सर्वेक्षणों के लिए बने विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष प्रो. एस. पी. मुखर्जी ने शुक्रवार को श्रम ब्यूरो के इस अतिरिक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय युवा पेशेवरों/विषयों के विशेषज्ञों और श्रम ब्यूरो के अधिकारियों की एक समर्पित टीम के माध्यम से फील्ड वर्क के लिए समन्वय/निगरानी का काम करेगा।

प्रो. मुखर्जी ने बताया कि ये पांचों सर्वेक्षण राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण के लिए, खास तौर पर कोविड महामारी के समय में, सबसे ज्यादा प्रभावित श्रम बाजार के बारे में आंकड़े उपलब्ध कराते हुए अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ये सर्वेक्षण, खास तौर पर अखिल भारतीय संस्था आधारित तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के जरिए असंगठित क्षेत्र में, रोजगार की संख्या को लेकर मौजूद आंकड़ों की कमी पूरी करेंगे।

ब्यूरो के महानिदेशक डी. पी. एस. नेगी ने बताया कि इन पांच सर्वेक्षणों में से, अखिल भारतीय प्रवासी मजदूर सर्वेक्षण और प्रतिष्ठान आधारित तिमाही अखिल भारतीय रोजगार सर्वेक्षण नाम के दो सर्वेक्षणों के तहत कई राज्यों में 1 अप्रैल 2021 से आंकड़े जुटाने के लिए फील्ड वर्क शुरू हो चुका है। हालांकि, पश्चिम बंगाल में, चुनाव परिणामों के आने के बाद मई 2021 के पहले सप्ताह में इन दो सर्वेक्षणों के तहत फील्ड वर्क का काम शुरू किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख