लाइव न्यूज़ :

असम में बिजली पारेषण नेटवर्क में सुधार के लिये एआईआईबी के साथ 30.40 करोड़ डालर का रिण समझौता

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:07 IST

Open in App

गुवाहटी, 23 फरवरी केन्द्र सरकार ने मंगलवार को एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) के साथ 30.40 करोड़ डालर (2,200 करोड़ रुपये से अधिक) के कर्ज के लिये समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह कर्ज असम में बिजली पारेषण नेटवर्क में सुधार लाने के लिये लिया जायेगा।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस धन का इस्तेमाल असम में अंतर राज्यीय पारेषण प्रणाली विस्तार परियोजना में किया जायेगा। इसका मकसद राज्य में बिजली पारेषण नेटवर्क की विश्वसनीयता, क्षमता और सुरक्षा में सुधार लाना हे।

इसमें कहा गया है कि इस परियोजना की कुल लागत 36.50 करोड़ डालर है जिसमें से 30.40 करोड़ डालर एआईआईबी से लिये जायेंगे और शेष राशि राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘एआईआईबी से मिलने वाले कर्ज में पांच साल की रियायत अवधि होगी और 24 साल इसकी परिपक्वता अवधि होगी।’’

परियोजना का मकसद असम की बिजली पारेषण प्रणाली को मजबूत बनाना है। इसके लिये राजय में 10 ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनाये जायेगे, ट्रांसमिशन लाइनों का जाल बिछाया जायेगा और 15 मौजूदा सबस्टेशनों को अद्यतन किया जायेगा। इसके साथ ही ट्रांसमिशन लाइनों और मौजूदा जमीनी तारों के स्थान पर आप्टिकल पावर भूमिगत तारों को बिछाया जायेगा।

असम में ‘दि असम इलेक्ट्रसिटी ग्रिड कार्पोरेशन लिमिटेड (एईजीसीएल)’ ही राजय के समूचे विद्युत नेटवर्क के संचालन, रखरखाव और पारेषण प्रणाली के विकास के लिये जिम्मेदार है। कंपनी राजय में 66 सबस्टेशनों का परिचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या