लाइव न्यूज़ :

अगले 12 महीनों में वाहन खरीदने का मन बना रहे 83 प्रतिशत लोगः सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 19, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर बिक्री में गिरावट का सामना कर रहे भारतीय ऑटो उद्योग को इस अनुमान से राहत मिल सकती है कि अधिकतर ग्राहक अगले 12 महीनों में वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं।

मोबिलिटी आउटलुक के एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष सामने आया है कि करीब 83 प्रतिशत लोगों का अगले एक साल में कोई-न-कोई वाहन खरीदने का मन है। इसके अलावा 13 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे वाहन खरीद सकते हैं और सिर्फ चार प्रतिशत लोगों का ही ऐसा कोई इरादा नहीं है।

कारट्रेड टेक कंपनी के संचालन में काम करने वाले मोबिलिटी आउटलुक के इस सर्वेक्षण में देश भर के करीब 2.7 लाख संभावित उपभोक्ताओं से राय ली गई। इसके मुताबिक वाहन खरीद की पक्की सोच उपभोक्ताओं के कुल खर्च व्यवहार में आए स्वस्थ सुधार को दर्शाती है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, अधिकतर लोग नए वाहनों की खरीद को प्राथमिकता दे रहे हैं लेकिन पुराने वाहनों के प्रति भी लोगों का झुकाव बढ़ रहा है।

करीब 52 प्रतिशत प्रतिभागियों ने अगले 12 महीनों में एक नई कार खरीदने की मंशा जताई तो 33 प्रतिशत लोग नया स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रख रहे हैं। वहीं 13 प्रतिशत लोग पुरानी कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और पुराना स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीदने का मन बना रहे लोगों का अनुपात सिर्फ तीन प्रतिशत है।

सर्वेक्षण के मुताबिक नए वाहन की तुलना में पुराने वाहन का कीमत के हिसाब से अधिक मूल्यवान होने और सस्ता पड़ने से लोग पुराने वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। हाल के समय में डीलर भी पुराने वाहनों पर न सिर्फ वारंटी की पेशकश कर रहे हैं बल्कि आकर्षक सौदे भी दे रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को लगता है कि वे समान कीमत पर कहीं ऊंची श्रेणी का वाहन ले सकते हैं।

जहां तक वाहनों के लिए निर्धारित बजट का सवाल है तो 49 प्रतिशत लोगों ने महामारी से पहले का बजट ही बनाए रखा है तो 14 प्रतिशत प्रतिभागियों ने बजट 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

सर्वेक्षण से यह तथ्य भी सामने आया है कि अब भी तीन-चौथाई लोग वाहनों के डीलर से सीधी खरीद करना पसंद करते हैं लेकिन 22 प्रतिशत लोग कुछ समय के लिए लीज पर भी लेने को तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें