लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत किया, जानें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 28, 2021 13:35 IST

7th Pay Commission: झारखंड सरकार ने इस वर्ष पहली जुलाई से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।एक जुलाई 2021 से महंगाई राहत की दरों में वृद्धि करने की भी सहमति दी गई है।पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया।

7th Pay Commission: झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। झारखंड राज्य सरकार के कर्मचारी जो लंबे समय से वेतन में वृद्धि का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए एक अच्छी खबर है।

राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि डीए वृद्धि एक जुलाई से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। परियोजना भवन में हुई बैठक में केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया गया।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिपरिषद में केन्द्र सरकार के हाल के फैसले के अनुरूप राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया। यह फैसला इस वर्ष एक जुलाई से प्रभावी होगा।

इसी प्रकार दिनांक एक जनवरी 2016 से पुनरीक्षित/प्रभावी राज्य सरकार के पेंशनधारियों/पारिवारिक पेंशनधारियों को भी पहली जुलाई 2021 से महंगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। प्रवक्ता ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही राज्य के सरकारी स्कूलों में नौंवी और 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले सभी वर्गों के विद्यार्थियों को मुफ्त में पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने का फैसला किया है। केंद्र ने 14 जुलाई को डेढ़ साल के अंतराल के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने की घोषणा की थी। 

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?