लाइव न्यूज़ :

अमेजन पर ब्लैक फ्राइडे, साइबर मंडे सेल के लिए 70,000 भारतीय निर्यातकों ने कसी कमर

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि ब्लैक फ्राइडे और साइबर मंडे (बीएफसीएम) 'सेल' के दौरान वैश्विक ग्राहकों को लाखों 'मेड इन इंडिया' उत्पादों की पेशकश करने के लिए 70,000 से अधिक भारतीय निर्यातकों ने कमर कस ली है।

‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘साइबर मंडे’ सेल इस महीने 25 नवंबर से शुरू होगी और 29 नवंबर तक चलेगी।

अमेजन ने एक बयान में कहा कि भारतीय निर्यातक आगामी छुट्टियों के सीजन के लिए अमेजन की वैश्विक वेबसाइटों पर 52,000 से अधिक नए उत्पाद पेश करेंगे।

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने कहा कि दुनियाभर में अमेजन के ग्राहक भारतीय निर्यातकों द्वारा तैयार घर और रसोई, खिलौने, परिधान, स्वास्थ्य देखभाल, कार्यालय संबंधी उत्पादों के साथ आभूषण और फर्नीचर जैसे उत्पादों की खरीद कर सकेंगे।

अमेजन इंडिया के निदेशक-वैश्विक व्यापार अभिजीत कामरा ने कहा, ‘‘बीएफसीएम सेल वैश्विक छुट्टियों के सीजन के साथ शुरू होगी। यह सेल भारत में त्योहारी सीजन के ठीक बाद हो रही है, जो परंपरागत रूप से हमारे विक्रेता भागीदारों के लिए वृद्धि के लिए एक प्रमुख अवधि रहती है।’’

उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि 2021 की बीएफसीएम सेल से हमारे विक्रेताओं को निर्यात कारोबार को गति देने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?