लाइव न्यूज़ :

70 प्रतिशत पेशेवरों की राय, कौशल में ‘अंतर’ से उत्पादकता प्रभावित होती है : अध्ययन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:00 IST

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई जॉब साइट साईकी मार्केट नेटवर्क के एक अध्ययन के अनुसार, लगभग 70 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि उनके पास जो कौशल है और उन्हें वास्तव में अपना काम करने के लिए जो कौशल चाहिए, दोनों के बीच एक अंतर है।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों से बात करने पर पता चला कि 70 प्रतिशत पेशेवरों को लगता है कि उनका संगठन या तो पहले से ही कौशल की कमी की समस्या का सामना कर रहा है या अगले दो-तीन वर्षों में यह एक बड़ी चुनौती के तौर पर उसके सामने आएगा।

अध्ययन में कहा गया है कि केवल 10 प्रतिशत पेशेवरों ने महसूस किया कि उन्होंने अपने शिक्षण संस्थानों में जो ज्ञान हासिल किया है, उसका उन्हें इस समय लाभ मिल रहा है।

यह अध्ययन आईटी/आईटी सेवाओं, वित्त, एफएमसीजी, और अन्य सहित कई उद्योगों के 2,500 से अधिक पेशेवरों पर किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण पर आधारित है।

अध्ययन के अनुसार 35 प्रतिशत कर्मचारियों ने महसूस किया कि कौशल की कमी से व्यापार इकाइयों को राजस्व का नुकसान हो सकता है, जबकि 45 प्रतिशत ने यह भी कहा कि इससे काम की गुणवत्ता खराब होती है।

इसके अलावा, 70 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि यह व्यवसाय की उत्पादकता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है जबकि 40 प्रतिशत ने कहा कि यह व्यवसाय के विस्तार को रोक सकता है।

साइकी मार्केट नेटवर्क के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) करुणजीत कुमार धीर ने कहा, "कौशल में अंतर में वृद्धि से रोजगार बाजार पर काफी असर पड़ा है और नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों दोनों के लिए ही चुनौतियां पैदा हुई हैं। इसलिए इस समस्या पर ध्यान देना काफी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?