लाइव न्यूज़ :

कनॉट प्लेस में इस वजह से 70-80 प्रतिशत कम हुआ कारोबार

By भाषा | Updated: October 27, 2019 00:26 IST

Open in App

कनॉट प्लेस के कारोबारियों ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित चार दिवसीय लेजर शो के लिये कुछ सड़कों और पार्किंग क्षेत्र बंद होने के चलते उनका कारोबार 70-80 प्रतिशत तक गिर गया है।

नयी दिल्ली व्यापार संघ (एनडीटीए) के अनुसार 26 अक्टूबर को चार दिवसीय लेजर शो शुरू होते ही सैंकड़ों दिल्लीवासी शहर का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में "सामुदायिक और प्रदूषण मुक्त" दीवाली मनाने के लिये इकट्ठा हुए। लेजर शो के आयोजन का उद्देश्य लोगों को पटाखे नहीं चलाने के लिये प्रोत्साहित करना है।

कारोबारियों ने लेजर शो शुरू होते ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। एनडीटीए के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, "अधिकतर शोरूम और रेस्त्रां में बिक्री 70-80 प्रतिशत तक गिर गई है और दिल्ली सरकार दावा कर रही है कि लेजर शो के चलते कारोबार बढ़ेगा।"

कनॉट प्लेस में प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों ने कहा, "कनॉट प्लेस वाणिज्यिक केन्द्र है न कि मेले का मैदान।" एनडीटीए ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। 

टॅग्स :दिवालीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित