लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत जम्मू कश्मीर में 69 स्टार्टअप पंजीकृत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:27 IST

Open in App

जम्मू, नौ फरवरी जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत 69 स्टार्टअप पंजीकृत किये गये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) के आंकड़ों के अनुसार, इस केंद्रशासित प्रदेश में 69 स्टार्टअप पंजीकृत किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल, जम्मू-कश्मीर सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, अक्षय ऊर्जा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भारत सरकार ने 945 करोड़ रुपये के ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम’ (एसआईएसएफएस) की घोषणा की है। यह योजना देश भर में स्टार्टअप परिवेश को बढ़ावा देने के लिए एक अप्रैल 2021 से 2025 तक परिचालन में रहेगी।

अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह, जम्मू-कश्मीर प्रशासन स्टार्टअप और नवप्रवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहा है, जिससे नौकरियां पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम