लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों में 2019-20 में यौन उत्पीड़न के 678 मामले सामने आए : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च भारतीय कंपनियों में वित्त वर्ष 2019-20 में इससे पिछले साल की तुलना में यौन उत्पीड़न के अधिक मामले सामने आए हैं। कॉरपोरेट एक्सिलेंस की विशिष्टता अधिकार रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

कॉरपोरेट एक्सिलेंस द्वारा निफ्टी 50 की वार्षिक रिपोर्ट से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में यौन उत्पीड़न रोधक कानून के तहत 678 मामले सामने आए। 2018-19 में यह आंकड़ा 663 का था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019-20 में 678 मामले सामने आए। इनमें से 600 मामलों का निपटान किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने मामलों में यौन उत्पीड़न के आरोप स्थापित हुए और क्या कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट कहती है कि कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य के लिए इस मोर्चे पर स्पष्टता की जरूरत है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि 2018-19 और 2019-20 में 10 कंपनियों में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया। इनमें से आठ कंपनियों (दो सार्वजनिक उपक्रमों सहित) में दोनों वित्त वर्ष में इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई शिकायत नहीं मिलने से संकेत मिलता है कि या तो इन कंपनियों में कामकाज का माहौल काफी अच्छा है या महिला कर्मचारियों में ऐसे मामलों की जानकारी देने के लिए विश्वास की कमी है।

वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 में किसी एक कंपनी में सबसे अधिक क्रमश: 142 और 125 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?