लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के दूसरे चरण में 67 ब्लॉक की पेशकश

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च सरकार ने गुरुवार को वाणिज्यिक कोयला खनन नीलामी के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए बिक्री के लिए 67 ब्लॉक की पेशकश की और इसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक कदम बताया।

यह 2014 में नई नीलामी व्यवस्था शुरू होने के बाद किसी एक चरण में पेश की गईं खदानों की सबसे संख्या है।

कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत ने कोयले की बिक्री के लिए 67 खदानों की पेशकश करते हुए आज कोयला नीलामी के दूसरे चरण की शुरुआत की।’’

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नीलामी प्रक्रिया शुरू की।

इस मौके पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और कोयला सचिव अनिल कुमार जैन भी उपस्थित थे।

जोशी ने कहा, ‘‘हम कोयले को देश में आर्थिक गतिविधियों का प्रेरक बना रहे हैं। भारतीय कोयला क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसलिए मैं निवेशकों को आने और देश में कोयला भंडारों का पता लगाने में हिस्‍सा बनने का आमंत्रण देता हूं। आप अपना व्‍यवसाय बढाएं और भारत को विकास की राह पर ले जाएं।’’

उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक कोयला खनन से नया निवेश आएगा, रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे और कोयला उत्‍पादक राज्‍यों में सामाजिक, आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

ये 67 खदानें छह राज्‍यों - छत्‍तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र और आंध्रप्रदेश में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम