लाइव न्यूज़ :

फर्जी बिलों के जरिए 651 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:35 IST

Open in App

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान जीएसटी की करापवंचन इकाई ने बीकानेर शहर में लगभग 651 करोड़ ररुपये के फर्जी जीएसटी बिलों का घोटाला उजागर किया है।

एक बयान के अनुसार राज्य जीएसटी करापवंचन-राजस्थान को इस फर्जीवाड़े के संबंध में जानकारी मिली थी। इस पर एक टीम गठित की गयी जिसने इसका खुलासा किया गया।

इसके अनुसार राज्य जीएसटी की टीम ने फर्जी बिलों के जरिये कुल बिल राशि 651 करोड रूपये का 3 प्रतिशत कर दर के आधार पर 19.53 करोड रूपये के जीएसटी क्रेडिट टैक्स के घोटाले का पर्दाफाश किया है। राज्य जीएसटी की टीम व्यवसायी के घोषित व्यवसाय स्थल सुजानदेसर, गंगाशहर, बीकानेर पर पहुंची तो घोषित व्यवसाय स्थल पर इस नाम की कोई भी फर्म संचालित नहीं पायी गई।

टीम ने वहां उपस्थित उक्त घोषित व्यवसाय स्थल के मालिक से पूछताछ की तो उसने जानकारी दी कि यहां पर इस नाम की कोई भी फर्म कभी भी कार्यरत नहीं रही है तथा जिस नाम की फर्म बतायी गयी है वह उसको नहीं जानता है और उसका इस फर्म से कोई लेना देना नहीं है।

जाँच में ज्ञात हुआ है कि फर्म ‘रेनिशा एन्टरप्राइजेज’ ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन करवा कर कर्नाटक में स्थित फर्मों से सोना खरीद-बिक्री का काम दिखाया है। फर्म ने कर्नाटक की कुछ कंपनियों से सोने की खरीद तथा वापस इसी माल को कर्नाटक स्थित इन्ही फर्मों को बेचना दर्शाया है। इस प्रकार माल का यह कागजी आदान-प्रदान लगातार बड़े स्तर पर किया जा रहा था। विभाग द्वारा उक्त फर्जी फर्म का पंजीयन रद्द करके नियमानुसार आगे कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम