लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों की छलांग से निवेशकों की संपत्ति में 6.34 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी नये बजट से उत्साहित शेयर बाजारों की ऊंची छलांग से सोमवार को निवेशकों की संपत्ति 6.34 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

विश्लेषकों ने महामारी के चलते आयी आर्थिक सुस्ती की पृष्ठभूमि में पेश इस बजट को अभूतपूर्व करार दिया है।

बजट के बाद बीएसई सेंसेक्स ने रिकॉर्ड 2,314.84 अंक यानी पांच प्रतिशत की छलांग लगायी और 48,600.61 अंक पर पहुंच गया। यह 1997 के बाद शेयर बाजारों के लिहाज से सबसे अच्छा बजट दिवस रहा।

कारोबार के दौरा एक समय सेंसेक्स 2,478.63 अंक चढ़ कर 48,764.40 तक चला गया था।

बाजार की इस उछाल से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,34,069.67 करोड़ रुपये बढ़कर 1,92,46,713.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बीएसई पर 1,942 कंपनियों के शेयरों में तेजी आयी, जबकि 991 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे। 196 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम