लाइव न्यूज़ :

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी फरवरी 2022 में होने की संभावना: दूरसंचार मंत्री

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 15 सितंबर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी संभवत: फरवरी 2022 में होगी और सरकार इसे जनवरी में भी कराने का प्रयास कर सकती है।

वैष्णव ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र में जिन सुधारों को लेकर पैकेज को मंजूरी दी है, वे मौजूदा कंपनियों के बाजार में बने रहने के लिये पर्याप्त हैं और क्षेत्र में मजबूत प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि और सुधारों तथा संरचनात्मक बदलाव पर विचार जारी है। ‘‘क्षेत्र में और कंपनियों को आना चाहिए।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दबाव में फंसे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत, दुलर्भ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल है। मोहलत समेत सुधारों के लागू होने की तारीख एक अक्टूबर है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सुधार पैकेज काफी अच्छा है। निश्चित रूप से यह दूरसंचार कंपनियों के अस्तित्व को कायम रखने, क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बनाये रखने तथा क्षेत्र की मजबूती के लिहाज से बेहतर है। कुछ और बदलाव प्रस्तावित हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनसे और कंपनियां क्षेत्र में आएंगी।’’

मंत्री ने कहा कि सरकार दूरसंचार क्षेत्र की मजबूती को लेकर सुधारों को आगे बढ़ाने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ‘‘हमारा इरादा रुकने का नहीं है।’’

वैष्णव ने कहा कि उन्होंने बुधवार को पैकेज की जानकारी देने के बाद क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ बात की और उन्होंने जिन उपायों की घोषणा की गयी है, उनको लेकर खुशी जतायी।

मंत्री ने कहा, ‘‘सभी बड़ी कंपनियों ने कहा कि जो जरूरत थी, वे कदम उठाये गये हैं।’’

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में होगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके फरवरी 2022 में होने की संभावना है...हम जनवरी में भी प्रयास कर सकते हैं।’’

स्पेक्ट्रम की ऊंची कीमत को लेकर उद्योग की चिंता पर मंत्री ने कहा, ‘‘ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) विचार-विमर्श कर रहा है...ट्राई के विचार-विमर्श को खत्म होने और उनकी अंतिम रिपोर्ट आने दीजिए। इस बारे में उस समय बातचीत करना बेहतर होगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकार दूरसंचार पैकेज के तहत लिये गये प्रत्येक निर्णय पर विस्तार से परिपत्रों को जारी करेगी। एजीआर परिभाषा में बदलाव से जुड़ा परिपत्र 2-3 सप्ताह में आएगा।

एजीआर परिभाषा में गैर-दूरसंचार मदों को हटाने की बात कही गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस सुधार पैकेज के पीछे जो सोच है, उसमें अगले 25 साल को ध्यान में रखकर निर्णय किये गये हैं...।’’

कंपनियों के लिए सांविधिक बकाये के भुगतान के लिये चार साल की मोहलत और इक्विटी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि एक बार मोहलत अवधि समाप्त होने और वार्षिक किस्त की अवधि शुरू होने के बाद “हम उस किस्त को इक्विटी में परिवर्तित कर सकते हैं। इससे नकदी की स्थिति बेहतर हो सकती है।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि यह सब उस समय की परिस्थिति तथा क्या आगे और हस्तक्षेप की जरूरत है, इस पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई कंपनी मोहलत अवधि के दौरान भी ब्याज भुगतान करने में असमर्थ है, उनके पास इक्विटी के रूप में ब्याज राशि देने का विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?