लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्ज में 5.93 प्रतिशत, जमा में 11.06 प्रतिशत की वृद्धि: आरबीआई आंकड़ा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:45 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी बैंक कर्ज 29 जून को समाप्त पखवाड़े में 5.93 प्रतिशत बढ़कर 107.05 लाख करोड़ रुपये जबकि जमा इस दौरान 11.06 प्रतिशत बढ़कर 147.98 लाख करोड़ रुपये रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े के अनुसार 31 जनवरी, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंक ऋण 101.05 लाख करोड़ रुपये और जमा 133.24 लाख करोड़ रुपये था।

इससे पहले, 15 जनवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंक कर्ज में 6.36 प्रतिशत और जमा में 11.41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में बैंक ऋण 3.2 प्रतिशत और जमा में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले महीने जारी दिसंबर 2020 में विभिन्न क्षेत्रों को दिये गये कर्ज के आरबीआई के आंकड़े के अनुसार दिसंबर 2020 में बैंकों के गैर-खाद्य ऋण में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आलोच्य महीने में कृषि और संबद्ध गतिविधियों को दिये कर्ज में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो दिसंबर 2019 में 5.3 प्रतिशत थी।

उद्योग को दिये गये कर्ज में आलोच्य महीने में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में इसमें 1.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?