लाइव न्यूज़ :

इस साल 59 प्रतिशत कंपनियां कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की तैयारी में : सर्वे

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, 13 अप्रैल पिछले साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से नीचे आई अर्थव्यवस्था अब उबर रही है। ऐसे में एक अध्ययन में कहा गया है कि इस साल यानी 2021 में भारत में 59 प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों को वेतनवृद्धि देने की तैयारी कर रही हैं।

स्टाफिंग कंपनी जीनियस कंसल्टेंट्स की नियुक्ति, कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने और वेतन के रुख पर 10वीं रिपोर्ट 2021-22 में कहा गया है कि अच्छी वृद्धि दर के साथ बाजार के भी स्थिर रहने की उम्मीद है। कंपनियां अपने कारोबार की निरंतरता की रणनीति पर काम करने के अलावा श्रमबल को भी मजबूत करेंगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस साल वेतनवृद्धि का परिदृश्य अच्छा दिख रहा है। 59 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि इस साल वे 5 से 10 प्रतिशत के बीच वेतनवृद्धि देंगी। वहीं 20 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वेतनवृद्धि पांच प्रतिशत से कम रहेगी। 21 प्रतिशत का कहना था कि 2021 में भी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि नहीं होगी।’’

यह अध्ययन फरवरी और मार्च के दौरान 1,200 कंपनियों के बीच ऑनलाइन किया गया। इनमें बैंकिंग और वित्त, निर्माण और इंजीनियरिंग, शिक्षा/शिक्षण/प्रशिक्षण, एफएमसीजी, आतिथ्य, एचआर समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, मीडिया, तेल एवं गैस, फार्मा और चिकित्सा, बिजली और ऊर्जा, रियल एस्टेट, खुदरा, दूरसंचार, वाहन और संबद्ध क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें