मार्च 2022 तक असम में 57 नई बैंक शाखाएं खोली जाएंगी: केंद्रीय मंत्री
By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:47 IST2021-10-27T22:47:56+5:302021-10-27T22:47:56+5:30

मार्च 2022 तक असम में 57 नई बैंक शाखाएं खोली जाएंगी: केंद्रीय मंत्री
गुवाहाटी, 27 अक्टूबर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भागवत किशनराव कराड ने बुधवार को कहा कि अधिक से अधिक लोगों को बैंक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अगले साल मार्च तक असम में 57 नई बैंक शाखाएं खोली जाएंगी।
यहां 'ऋण पहुंचं कार्यक्रम' शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कराड ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘31 मार्च, 2022 तक, हमारे पास विभिन्न बैंकों की 57 नई शाखाएं होंगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि असम में मानक मानदंडों के अनुसार आबादी के मुकाबले शाखाओं की संख्या कम है और लोगों को इसके कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।’’
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास को गति देने के लिए कई पहल की हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।