लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में 5.54 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी करते हुए इसे अगले वित्त वर्ष में 5.54 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया।

इसके साथ ही उन्होंने नए संस्थागत सुविधाओं के सृजन और राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन कार्यक्रम (एनआईपी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उपयुक्त परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण (उनको बेचने या पट्टे पर देने) की पहल की घोषणा की।

सीतारमण ने कहा एनआईपी की दिसंबर 2019 में 6,835 परियोजनाओं के साथ शुरुआत हुई थी। इसका विस्तार 7,400 परियोजनाओं तक हो चुका है और प्रमुख अवसंरचना मंत्रालयों के तहत 1.10 लाख करोड़ रुपये की लगभग 217 परियोजनाओं को पूरा किया जा चुका है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘2021-22 के लिए मैंने पूंजीगत व्यय में तेज बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है और इसके लिए 5.54 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो 2020-21 के बजट अनुमानों से 34.5% अधिक है।’’

सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 को संसद में पेश करते हुए कहा कि एनआईपी का एक विशिष्ट लक्ष्य है, जिसे सरकार आने वाले वर्षों में हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार और वित्तीय क्षेत्र से वित्त पोषण बढ़ाने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बजट में मैं इसे तीन तरीकों से करने के लिए ठोस कदम उठाने का प्रस्ताव करती हूं। पहला- संस्थागत ढांचे का निर्माण करके, दूसरा- संपत्ति के मौद्रीकरण पर जोर देकर, और तीसरा- केंद्र और राज्यों के बजट में पूंजीगत व्यय का हिस्सा बढ़ाकर।’’

उन्होंने कहा कि एक विकास वित्तीय संस्थान (डीएफआई) के पूंजीकरण के लिए बजट में 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित