लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जन धन योजना के खाताधारकों में 55 प्रतिशत महिलाएं : वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च वित्त मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत कुल खाताधारकों में महिलाओं की संख्या 55 प्रतिशत है। यह सरकार की वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहन की प्रमुख योजना है।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को महिला दिवस पर उन योजनाओं का ब्योरा साझा किया जिनमें महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान है।

मंत्रालय ने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं वित्तीय रूप से सशक्त हुई हैं और अब वे अपने उद्यमी बनने के सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ रही हैं।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि 24 फरवरी, 2021 तक पीएमजेडीवाई के तहत कुल खाताधारकों की संख्या 41.93 करोड़ थी। इनमें महिला खाताधारकों की संख्या 23.21 करोड़ थी।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के बारे में मंत्रालय ने बताया कि 26 फरवरी, 2021 तक इसके अंतर्गत महिला उद्यमियों को 68 प्रतिशत या 19.04 करोड़ खातों को 6.36 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए गए हैं।

जन धन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में की थी। इस योजना की शुरुआत उसी साल 28 अगस्त को हुई थी। इसके तहत परिवार में कम से कम एक व्यक्ति का बैंक खाता खोलने का लक्ष्य था।

वर्ष 2018 में सरकार ने पीएमजेडीवाई 2.0 की शुरुआत की थी।

इसमें लक्ष्य को प्रत्येक परिवार से प्रत्येक बैंकिंग सुविधा से वंचित बालिग व्यक्ति कर दिया गया था। इसके साथ ही 28 अगस्त, 2018 के बाद खोले गए पीएमजेडीवाई खातों के लिए रूपे कार्ड पर दुर्घटना बीमा कवर को दोगुना कर दो लाख रुपये कर दिया गया था।

पीएमएमवाई योजना की शुरुआत आठ अप्रैल, 2015 को हुई थी। इसके तहत 10 लाख रुपये तक का गैर-कॉरपोरेट, गैर कृषि लघु/सूक्ष्म उपक्रम कर्ज दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें