लाइव न्यूज़ :

भारत में अपैल-जून तिमाही में छतों पर लगाये जाने वाली सौर क्षमता में 521 मेगावाट वृद्धि

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर भारत ने इस साल अप्रैल-जून के दौरान छतों पर लगायी जाने वाली सौर क्षमता में 521 मेगावाट की वृद्धि की। किसी एक तिमाही में यह अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। स्वच्छ ऊर्जा से जुड़ी मेरकॉम इंडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मेरकॉम इंडिया रिसर्च की 2021 की दूसरी तिमाही की ‘रूफटॉप सोलर मार्केट रिपोर्ट’ के अनुसार भारत ने इस साल अप्रैल-जून के दौरान छतों पर लगायी जाने वाली सौर क्षमता में 521 मेगावाट का इजाफा किया। यह तिमाही आधार पर 53 प्रतिशत अधिक है। इस साल पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में 341 मेगावाट क्षमता के संयंत्र छतों पर लगाये गये थे।

वहीं सालाना आधार पर छतों पर लगाये गये सौर संयंत्र 517 प्रतिशत अधिक हैं। पिछले साल 2020 के अप्रैल-जून के दौरान 85 मेगावाट क्षमता के संयंत्र लगाये गये थे।

रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और उसकी रोकथाम के लिये राज्यों के स्तर पर लगाये गये ‘लॉकडाउन’ के बावजूद पिछली तिमाही के मुकाबले क्षमता में इजाफा हुआ है।

इसमें कहा गया है कि इस बार ‘लॉकडाउन’ काफी लक्षित था और उद्योग इस बार पहले से तैयार था। इससे परियोजना लगाने के काम पर बहुत कम असर पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार 2021 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में छतों पर 862 मेगावाट क्षमता के सौर संयंत्र लगाये गये। यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 210 प्रतिशत अधिक है। इतना ही नहीं ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित 2020 में कुल स्थापित 719 मेगावाट क्षमता से भी अधिक है।

मेरकॉम के अनुसार 2021 की दूसरी तिमाही के अंत में छतों पर लगाये गये कुल सौर संयंत्रों की क्षमता 6,100 मेगावाट पहुंच गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?