लाइव न्यूज़ :

स्फूर्ति योजना के तहत 5,000 संकुल हो सकते हैं शुरू: गडकरी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि स्फूर्ति योजना के तहत मंजूरी प्रक्रियाओं में तेजी लाकर तथा लाल फीताशाही को समाप्त कर दस्तकारों के लिये 5,000 संकुल (क्लस्टर) शुरू किये जा सकते हैं।

मंत्रालय ने परंपरागत उद्योगों के विकास और दस्तकारों की सहायता के मकसद से स्फूर्ति (स्कीम ऑफ फंड फॉर रिजनरेशन ऑफ ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज) योजना शुरू की है। इसके तहत परंपरागत उद्योगों और दस्तकारों को संकुलों के जरिये संगठित किया जाएगा, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उनकी आय बढ़ायी जा सके।

योजना के तहत, साझा सुविधा केंद्रों के जरिये ढांचागत सुविधाएं तैयार करना, नई मशीनरी की खरीद, कच्चे माल के लिये बैंक और पैकेजिंग में सुधार के लिये समर्थन दिया जाता है।

मंत्री ने कहा कि ऐसे संकुल बनाने के लिये कदम उठाने में तेजी लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘घोषित 371 संकुलों में से केवल 82 ही वास्तव में काम कर रहे हैं और अगर लालफीताशाही को समाप्त कर दिया जाए, तो 5,000 संकुल गठित करने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।’’

गडकरी ने मंत्रालय के अधिकारियों से इससे जुड़े मसलों को देखने और समस्याओं के समाधान करने को कहा ताकि वे संकुल परिचालन में आ सके जो अभी काम नहीं कर रहे।

मंत्री ने 18 राज्यों में फैले दस्तकार आधारित 50 स्फूर्ति संकुलों के उद्घाटान के बाद यह बात कही।

मंत्रालय ने इन 50 संकुलों के विकास के लिये 85 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा