लाइव न्यूज़ :

हिंसार में ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में 500 बिस्तर का कोविड अस्पताल, मुख्यमंत्री ने किया उद्घघाटन

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:07 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 16 मई जिंदल स्टेनलेस संचालित ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में 500 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत कर दी गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। सभी 500 बिस्तरे ऑक्सीजन की सुविधा वाले होंगे।

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले महीने इस अस्पताल परियोजना की शुरुआत की गई थी। जिंदल स्टेनलेस का नजदीकी ऑक्सीजन प्लांट अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। प्रोटोकॉल के अनुसार, हर समय 7.14 लीटर प्रति बेड/मिनट की ऑक्सीजन की आपूर्ति को बनाए रखा जाएगा।

जिंदल स्टेनलेस की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार अस्पताल परियोजना के शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में सुविधाओं का जायजा लिया और कोविड-19 के मौजूदा दौर में परियोजना को महत्वपूर्ण बताया।

जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक, अभ्युदय जिंदल ने इस अवसर पर कहा, “एक संस्था के रूप में, हम राष्ट्र की सेवा करने और जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से हिसार और राज्य के अन्य हिस्सों के लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। हम हिसार में अपनी विनिर्माण सुविधा से नियमित ऑक्सीजन आपूर्ति सहित स्थानीय प्रशासन को सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही हम हिसार और जाजपुर स्थित अपने संयंत्रों से अन्य राज्यों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति जारी रखेंगे।

इसके अलावा, हिसार में अपने 580 बिस्तरों वाले मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के माध्यम से, जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जिंदल स्टेनलेस पिछले साल से सक्रिय रूप से महामारी से लड़ रहा है। आइसोलेशन वार्ड, स्क्रीनिंग यूनिट, टेलीफोनिक परामर्श, 150 आईसीयू बेड, 60 वेंटिलेटर, और कई अन्य सुविधाओं सहित कोविड रोगियों के लिए समर्पित 200 ऑक्सीजन बेड रोगियों की मदद करने के लिए उनकी अधिकतम क्षमता तक सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें