लाइव न्यूज़ :

अमेजन-पे के जरिये 50 लाख कारोबारियों को पंजीकृत किया, छोटे, मझौले कारोबारियों पर ध्यान: अमेजन

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल आनलाइन मंच के जरिये उत्पादों की बिक्री सुविधा देने वाली कंपनी अमेजन ने शनिवार को कहा कि उसने अमेजन-पे के जरिये 50 लाख कारोबारियों का पंजीकरण किया। कंपनी ने कहा कि वह भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये छोटे और मझोले उद्यमों (एसएमबी) की मदद पर उसका ध्यान दे रही है।

अमेजन-पे कंपनी की भुगतान प्रणाली कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि इन पंजीकृत व्यवसायियों में से बहुत से पहले केवल नकद भुगतान ही स्वीकार किया करते थे लेकिन अब वे अमेजन- पे के क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हुये ग्राहकों से भुगतान स्वीकार कर रहे हैं।

अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुसेल ग्रांडिनेत्ती ने ‘अमेजन संभव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘2019 के बाद से अमेजन-पे के जरिये हमने 50 लाख व्यवसायियों को पंजीकृत किया है और चार करोड़ ग्राहकों ने हमारी इस सेवा के जरिये यूपीआई का इस्तेमाल किया है। इस समूचे परिवेश में हम अकेले नहीं हैं, अमेजन की तरह और भी कंपनियां और हमारे प्रतिस्पर्धी सभी यदि मदद करेंगे तो यह चक्र और भी तेजी से घूमेगा।’’

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सरकारें और संगठन न केवल भारत के आधार, इंडिया स्टेक और यूपीआई को लेकर उत्साहित हैं बल्कि वह अपने देश में भी इस तरह की व्यवस्था को शुरू करने को लेकर काम कर रहे हैं।

ग्रांडीनेती ने भारत में आधार, ई-केवाईसी और यूपीआई का जिक्र करते हुये कहा कि प्रणालियों के आधार पर व्यक्तिगत विक्रेताओं को देशभर में ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली है। इनके जरिये राज्य की सीमाओं पर आर्डर पहुंचाने में भी आसानी हुई है।

अमेजन-पे इंउिया के सीईओ महेनद्र नेरुरकर ने इस मौके पर कहा कि 50 लाख छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को डिजिटल भुगतान स्वीकार करने योग्य बनाकर कंपनी इन सभी का डिजिटल भारत में समावेष किये जाने की उम्मीद कर रही है।

देश में अमेजन-पे को इस्तेमाल करने वाले 50 लाख छोटे और मझौले व्यवसायियों में से 25 लाख से अधिक खुदरा और किराना स्टोर जेसी दुकानों को चलाते हैं। करीब 10 लाख खाने- पीने के छोटे रेस्त्रां और स्टॉल चलाते हैं। पांच लाख से अधिक सैलून सेवायें, चार लाख के करीब स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल सेवायें उपलब्ध कराते हैं। शेष कुछ टैक्सी चालक, आटो चालक, प्लंबर और अन्य प्रकार की सेवायें देते हैं।

इन्फोसिस के सह- संस्थापक नंदन नीलेकणि ने इस अवसर पर कहा कि छोटे मोटे कारोबार ही भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मजबूती के साथ यह मानना है कि वह आर्थिक वृद्धि और रोजगार सृजन के इंजन हैं। मेरा यह भी मानना है कि उनका बहुत बेहतर भविष्य है .. वह डिजिटल मामले में और अधिक जानकार भी बन रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?