लाइव न्यूज़ :

एनएसई में अप्रैल 2021 के बाद से 50 लाख नए निवेशकों ने पंजीकरण कराया: लिमये

By भाषा | Updated: August 15, 2021 17:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 अगस्त शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रमुख विक्रम लिमये ने रविवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में एनएसई में अबतक पचास लाख से अधिक नए निवेशकों ने पंजीकरण किया है।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़े पिछले वित्त वर्ष में शेयर बाजार से जुड़े कुल निवेशकों का 62.5 प्रतिशत है। 2020-21 में शेयर बाजार में पंजीकरण कराने वाले निवेशकों की संख्या करीब 80 लाख थी।

लिमये ने कहा कि एनएसई छोटे संगठनों और खुदरा निवेशकों का समर्थन करने में सबसे आगे रहा है। बाजार ने इस साल अप्रैल से 50 लाख से अधिक नए निवेशक पंजीकरण देखे हैं।

एनएसई प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्रत्यक्ष खुदरा भागीदारी काफी मजबूत हुई है। यह निवेशकों की संख्या में तेज वृद्धि और समग्र बाजार कारोबार में व्यक्तिगत निवेशकों की हिस्सेदारी में वृद्धि में परिलक्षित हुई है।

उन्होंने कहा कि एनएसई के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव श्रेणी में औसत दैनिक कारोबार में पिछले वित्त वर्ष में क्रमशः 70 प्रतिशत और 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि खुदरा क्षेत्र की भागीदारी में वृद्धि के कारण हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?