लाइव न्यूज़ :

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के लिए 5 सदस्य विजिलेंस समिति गठित

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:44 IST

Open in App

जयपुर, 23 जून राजस्थान सरकार ने मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए पांच सदस्य विजिलेंस समिति गठित की है।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2021-22 के अनुसार यह समिति गठित की गई है।

आंजना ने कहा कि रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां की अध्यक्षता में गठित विजिलेंस समिति में विशिष्ट शासन सचिव, विधि (विधायी प्रारूपण) विभाग, उप महानिरीक्षक पुलिस (द्वितीय) एसओजी एवं विशेषाधिकारी, सहकारिता विभाग को सदस्य तथा अतिरिक्त रजिस्ट्रार, बैंकिग, सहकारी समितियां को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि यह कमेटी मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटियों द्वारा किये जा रहे घोटालों व अनियमिताओं की पुनरावृत्ति की रोकथाम के लिए युक्तियुक्त कार्य करेगी। इसी प्रकार यह कमेटी वर्ष में 2 बार इन क्रेडिट सोसायटियों की जांच व उनकी बुक ऑफ अकाउंट का निरीक्षण करवाया जाना भी सुनिश्चित करेगी।

यह कमेटी स्थाई होगी और कमेटी का प्रशासनिक विभाग सहकारिता विभाग होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा