लाइव न्यूज़ :

पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ के लिए 4.83 गुना बोलियां मिलीं

By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) के प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए आवेदन के आखिरी दिन सोमवार तक 4.83 गुना आवेदन प्राप्त हुये।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के मुताबिक 7,735 करोड़ रुपये के इश्यू में 42,54,25,000 यूनिट के लिये 2,05,40,48,700 यूनिट के वासते बोलियां मिलीं।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी के लिए 4.63 गुना बोलियां लगीं जबकि अन्य निवेशकों की श्रेणी में 5.07 गुना बोलियां लगीं।

आईपीओ में 4,993.48 करोड़ रुपए के नये शेयर शामिल हैं। वहीं शेयरधारकों ने 2,741.50 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश की गयी।

पेशकश की कीमत 99 से 100 रुपए प्रति यूनिट है।

पावरग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 3,480 करोड़ रुपए से थोड़ी ज्यादा राशि जुटायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित