लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के आईपीओ को दूसरे दिन 48 प्रतिशत अभिदान

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को दूसरे दिन 48 प्रतिशत अभिदान मिला। देश के सबसे बड़े आईपीओ के बंद होने में अब एक ही दिन बचा है।

करीब 18,300 करोड़ रुपये के आकार वाले इस आईपीओ में कुल 4.83 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश की गई है। हालांकि निर्गम के दो दिन बीतने के बाद 2.34 करोड़ शेयरों की ही बोलियां लगाई गई हैं।

शेयर बाजारों से मिली जानकारी के मुताबिक, खुदरा निवेशकों में पेटीएम के इस निर्गम को लेकर खासा उत्साह देखा गया है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित 87.98 लाख शेयरों को 1.23 गुना अभिदान मिल चुका है।

हालांकि पात्र संस्थागत निवेशकों में ऐसा उत्साह नहीं देखने को मिला है। पेटीएम की संचालक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए सबसे ज्यादा 2.63 करोड़ शेयर आरक्षित रखे थे। लेकिन निर्गम के दूसरे दिन तक सिर्फ 1.2 करोड़ शेयरों के लिए ही बोलियां लगाई गईं।

अगर गैर-संस्थागत निवेशकों की बात करें, तो उनके लिए आरक्षित 1.31 करोड़ शेयरों में से सिर्फ पांच फीसदी के लिए ही अब तक बोलियां लगी हैं।

पेटीएम ने अपने शेयर के लिए 2,080-2,150 रुपये का मूल्य दायरा रखा है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

पेटीएम के इस आईपीओ को पहले दिन 18 फीसदी अभिदान मिला था। शेयरों का आवंटन 15 नवंबर को होने की उम्मीद है जबकि 18 नवंबर को इसे बाजार में सूचीबद्ध किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल