लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया की इकाई सीसीएल के 47 कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:44 IST

Open in App

रांची, 16 मई देश के बिजली संयंत्रों और अन्य परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति कर रही सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. (सीसीएल) के 47 कर्मचारियों का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह बताया।

कोल इंडिया की झारखंड स्थित अनुषंगी इकाई ने कहा कि कई अन्य कर्मचारी तथा उनके परिजन अभी इस संक्रमण से जूझ रहे हैं।

सीसीएल के अधिकारी के अनुसार, ‘‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. की खनन गतिविधियां लगातार चल रही हैं। पर कोविड-19 महामारी के कारण कंपनी के 47 कर्मचारियों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवा दी।’’

महारत्न कोयला कंपनी ने ऑक्सीजन की सुविधा के साथ आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्षा), पृथक वार्ड और कोविड मरीजों के देखभाल के लिये करीब 2,000 बिस्तरों की सुविधाएं की हैं। इसमें ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या 750 से अधिक है जबकि आईसीयू बिस्तरों की संख्या करीब 70 है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये आचार-व्यवहार के बारे में जारी दिशानिर्देशों के पालन के बावजूद कई कार्यकारी और गैर-कार्यकारी कर्मचारियों का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हुआ है। इस खतरनाक वायरस के कारण करीब 47 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य का इलाज चल रहा है। ऐसा नहीं है कि केवल सीसीएल के कर्मचारी ही इससे प्रभावित है, बल्कि उनके परिजन भी इससे संक्रमित हुए हैं और उनमें से कुछ की जान भी चली गयी है।’’

सीसीएल का उत्पादन इस साल अप्रैल में 112 प्रतिशत बढ़कर 48.4 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 22.8 लाख टन था।

झारखंड में संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए उस पर अंकुश लगाने के लिये 27 मई की सुबह तक ‘लॉकडाउन’ लगाया गया है।

इन पाबंदियों के बीच झारखंड में खनन गतिविधियों को मंजूरी दी गयी है ताकि झारखंड और देश के अन्य हिस्सों में स्थित बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की जा सके।

सीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीएम प्रसाद ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से कोविड-19 के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?