लाइव न्यूज़ :

2020 में 46 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को शुरू किया गया: सरकार

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 771.79 करोड़ रुपये के निजी निवेश के जरिये वर्ष 2020 में 46 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाएं पूरी और चालू की गईं।

इन परियोजनाओं में मेगा फूड पार्क (3), शीत भंडारगृह श्रृंखला (15), यूनिट्स (21) और खाद्य परीक्षण प्रयोगशालायें (7) शामिल हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरी की गई 46 परियोजनाओं पर 771.79 करोड़ रुपये का निजी निवेश हुआ और 24,567 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुआ।’’

इन परियोजनाओं ने प्रतिवर्ष 31.52 लाख टन कृषि उपज के लिए अतिरिक्त प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमता का निर्माण किया।

इसके अलावा, कुल 134 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जो प्रतिवर्ष 38.3 लाख टन कृषि उपज के लिए अतिरिक्त प्रसंस्करण और संरक्षण क्षमता का निर्माण करेंगी।

स्वीकृत की गई परियोजनाओं पर 2,026.32 करोड़ रुपये का निजी निवेश होने और 77,330 व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल