लाइव न्यूज़ :

तीसरी तिमाही में 44 प्रतिशत कंपनियां करेंगी नयी नियुक्तियां, सात साल में सबसे बेहतर संभावना: सर्वे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर देश के रोजगार बाजार की स्थिति में सुधार दिख रहा है। एक सर्वे में कहा गया है कि अगले तीन माह के दौरान 44 प्रतिशत कंपनियां नयी नियुक्तियां करने की तैयारी कर रही हैं।

मैनपावरग्रुप इंडिया द्वारा जारी रोजगार परिदृश्य सर्वे के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही के दौरान शुद्ध रोजगार परिदृश्य 44 प्रतिशत है। यह पिछले सात साल का सबसे बेहतर परिदृश्य है।

शुद्ध रोजगार परिदृश्य नियुक्ति गतिविधियों में कमी की आशंका जताने वाले नियोक्ताओं के प्रतिशत में से नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि की संभावना जताने वाले नियोक्ताओं के प्रतिशत को घटाकर निकाला जाता है।

इस सर्वे में 3,046 नियोक्ताओं को शामिल किया गया। सर्वे से संकेत मिलता है कि कई कंपनियां इस साल के अंत से पहले अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। उनका मानना है कि महामारी से संबंधित अंकुशों में ढील के बाद उत्पाद और सेवाओं की मांग बढ़ेगी।

मैनपावरग्रुप इंडिया के समूह प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, ‘‘कॉरपोरेट भारत में पुनरुद्धार का मजबूत रुख दिख रहा है। बाजार में कुल धारणा सकारात्मक है। नई परिस्थितियों में भूराजनैतिक स्थिरता, विविधता वाली अर्थव्यवस्था, जनांकिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर सभी क्षेत्रों में नियुक्ति की संभावनाओं में सुधार हुआ है। सेवा, विनिर्माण और वित्त, बीमा तथा रियल एस्टेट क्षेत्रों का परिदृश्य सबसे बेहतर नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण में तेजी बनी हुई है। ज्यादातर कंपनियों में दूसरा टीका की तैयारी है, त्यौहारों का मौसम भी सामने है, इससे उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, तीसरी लहर का खतरा और कुशल कर्मियों की कमी उद्योगों के सामने बना हुआ है।

सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि सभी चार क्षेत्रों में नियुक्तियों की संभावनाओं में पिछली तिमाही के मुकाबले काफी मजबूती आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित