लाइव न्यूज़ :

400 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण लक्ष्य तय समयसीमा में हासिल होना मुश्किल : आईसीईए

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने कहा है कि सरकार की नीति के तहत निर्धारित 400 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लक्ष्य को तय समयसीमा में हासिल करना मुश्किल है। हालांकि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती होने पर 2025 तक मोबाइल फोन उत्पादन में 15 अरब डॉलर तक की वृद्धि हो सकती है।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स नीति-2019 के तहत 2025 तक 400 अरब के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसी महीने कहा था कि अगले तीन-चार साल में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के 300 अरब डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है।

आईसीईए के चेयरमैन पंकज महेंद्रू ने मंगलवार को कहा कि उद्योग ने कोविड-19 महामारी की वजह से दो साल गंवा दिए हैं। ऐसे में 2025 तक मोबाइल फोन के 80 अरब डॉलर के उत्पादन के लक्ष्य की तुलना में सिर्फ 50 अरब डॉलर का उत्पादन लक्ष्य ही हासिल होने की उम्मीद है।

महेंद्रू ने कहा कि यदि हम 2025-26 तक घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को 250 अरब डॉलर तक पहुंचा पाते हैं, तो यह काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। 2021 में यह 70 अरब डॉलर के आसपास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें