लाइव न्यूज़ :

3.92 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च देश में स्पेक्ट्रम की नीलामी सोमवार को शुरू हो गई। कुल 3.92 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,251.25 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी के लिए रखा गया है।

उद्योग सूत्रों ने बताया कि मोबाइल सेवाओं के लिए सात फ्रीक्वेंसी बैंड.... 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज में स्पेक्ट्रम की नीलामी अभी जारी है।

हालांकि, स्पेक्ट्रम की मौजूदा दौर की नीलामी में 3300-3600 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी शामिल नहीं है। यह स्पेक्ट्रम 5जी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होना है। इसके लिए नीलामी बाद में आयोजित की जाएगी।

सफल बोलीदाताओं के पास पूरी बोली की राशि का भुगतान एक बार में करने या एक निश्चित राशि यानी 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज में जीते गए स्पेक्ट्रम के लिए 25 प्रतिशत का भुगतान शुरू में करने का विकल्प होगा। इसके अलावा बोलीदाताओं को 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज में हासिल स्पेक्ट्रम के लिए एकबारगी 50 प्रतिशत भुगतान करना होगा। शेष राशि का भुगतान दो साल की रोक के बाद अधिकतम 16 मासिक किस्तों (ईएमआई) में किया जा सकता है।

इस नीलामी में हासिल स्पेक्ट्रम की वैधता 20 साल की होगी। निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए 13,475 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि (ईएमडी) जमा कराई है। जियो ने नीलामी के लिए सबसे अधिक 10,000 करोड़ रुपये का ईएमडी जमा कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस