लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन संयंत्र के लिए जरूरी जिओलाइट की 35 टन खेप रोम से बेंगलुरु पहुंची

By भाषा | Updated: May 16, 2021 21:28 IST

Open in App

मुंबई 16 मई देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के बीच 34,200 किलोग्राम जिओलाइट खनिज की खेप लेकर एयर इंडिया की दो उड़ानें रविवार को इटली के रोम से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंच गईं। ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र में जिओलाइट का इस्तेमाल होता है।

भारत कोरोना वायरस की दूसरी खौफनाक लहर का सामना कर रहा है। संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण कई राज्यों में स्वास्थ्यकर्मियों, टीकों, चिकित्सकीय ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की किल्लत हो गयी है।

बेंगलुरु अंतराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बीआइएएल) ने एक बयान में कहा, ‘‘एयर इंडिया की दो उड़ानें 16 मई यानी रविवार को 34,200 किलोग्राम जिओलाइट खनिज की खेप लेकर रोम से बेंगलुरु अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचीं। सरकार ने ऑक्सीजन उत्पादन के लिए जिओलाइट की कई खेप मंगाई है जिसमें से यह पहली खेप है।’’

गौरतलब है कि आगामी सप्ताह के दौरान एअर इंडिया दुनिया के विभिन्न स्थानों से डीआरडीओ के लिए जिओलाइट की खेप लेकर आएगी। रोम से बेंगलुरु के लिए 15-18 मई के बीच सात उड़ानें आने वाली है। इसके बाद 19 से 22 मई के बीच कोरिया से आठ उड़ानों से खेप बेंगलुरु आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?