लाइव न्यूज़ :

सीएसआर के तहत कौशल प्रशिक्षण पर 328 कंपनियों ने पांच साल में 1,653 करोड़ रुपये निवेश किये: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 19, 2021 19:57 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च संसद में अप्रैल 2014 में बने कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) को अनिवार्य किये जाने के बाद से 328 बड़ी कंपनियों ने इसके तहत 2015 से 2020 के दौरान कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यों से जुड़ी 775 परियोजनाओं में 1,653 करोड़ रुपये खर्च किये। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

पूर्व संप्रग सरकार ने 500 करोड़ रुपये सालाना आय वाली कंपनियों के लिये अपने पिछले तीन साल की शुद्ध आय का 2 प्रतिशत कंपनी सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत समावेशी वृद्धि के लिये रखना अनिवार्य किया था। इसके लिये कंपनी कानून की धारा 135 में संशोधन किया गया। तबसे समावेशी वृद्धि योजनाओं में हजारों करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं।

केपीएमजी इंडिया की ताजा रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 100 कंपनियों ने सामूहिक रूप से 2014-15 से सितंबर 2019-20 तक सीएसआर मद में 35,077 करोड़ रुपये खर्च किये।

नॉसकॉम फाउंडेशन, जेपी मोर्गन और सत्व कंसल्टिंग ने एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा कि 2014-15 से 2019-20 के दौरान 328 कंपनियों ने सीएसआर के तहत कौशल विकास और प्रशिक्षण से जुड़ी 775 परियोजनाओं में 1,653 करोड़ रुपये खर्च किये।

यह अध्ययन अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 के बीच किया गया। इसमें 27 कौशल विकास संठनों और इन संगठनों से प्रशिक्षण प्राप्त 33,000 उम्मीदवारों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 15 साल में कौशल विकास को तेजी से आगे बढ़ाया गया है। इससे तेजी से कौशल विकास का परिवेश तैयार हुआ है।

इसमें कहा गया है कि कौशल प्रशिक्षण प्रत्येक एक रुपये के निवेश से उम्मीदवारों के वेतन के आधार पर 2 से 19 रुपये का रिटर्न मिला। इसमें औसत लाभ 6.67 रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट