भारत में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:27 IST2021-04-29T22:27:00+5:302021-04-29T22:27:00+5:30

3,200 MW capacity solar projects installed in India in 2020: report | भारत में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित: रिपोर्ट

भारत में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित: रिपोर्ट

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल देश में 2020 में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं लगायी गयीं। स्वच्छ ऊर्जा के बारे में जानकारी देने वाली और परामर्श कंपनी मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया ने एक रिपोर्ट में यह कहा।

मेरकॉम कम्युनिकेशंस इंडिया, मेरकॉम कैपिटल ग्रुप की अनुषंगी इकाई है।

‘इंडिया सोलर मार्केट लीडरबोर्ड 2021’ शीर्षक से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में भारत में 3,200 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित हुईं। ये परियोजनाएं देश के विभिन्न भागों में लगायी गयीं।

इसमें कहा गया है कि देश में 2020 के अंत में 47,500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं विकास के विभिन्न चरणों में थी। इसके अलावा 24,500 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण सौर उद्योग के लिये साल उतार-चढ़ाव वाला रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 3,200 MW capacity solar projects installed in India in 2020: report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे