लाइव न्यूज़ :

हापुड़ जिले में गेहूँ खरीद को खोले गये 31 केन्द्र

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:31 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल उत्तर प्रदेश सरकार के रबी मौसम के अनाज खरीद कार्यक्रम के तहत जिले में 1975 रुपये प्रति कुंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कृषकों की गेहूं खरीद के लिये जनपद में 31 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि गत वर्ष 25 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किये गये थे।

उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के 6 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 22 गेहूं क्रय केंद्र एफ सी आई के दो केंद्र एवं मंडी समिति में एक गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया गया है, सभी क्रय केंद्रों की

ऑनलाइन जियो टैगिंग एवं फीडिंग करा दी गई है।

प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर टेबलेट / लैपटॉप उपलब्ध तथा प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती है, कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत सभी किसानों को गेहूं के एमएसपी 1975 रुपए कुंटल एवं गेहूं क्रय संबंधी एस एम एस भेजा जा चुका है। जनपद में अब तक 187 किसानों का पंजीयन

कराया जा चुका है, पिछली बार गेहूं खरीद में कुल 3847 किसानों ने 11959.562 टन गेहूं बेचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम