लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर-नवंबर में 30 कंपनियां आईपीओ के जरिये जुटा सकती हैं 45,000 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर अक्टूबर-नवंबर में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये भारी-भरकम पूंजी जुटाने की उम्मीद है और इस दौरान कम से कम 30 कंपनियां शेयर बिक्री करके कुल 45,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा सकती हैं।

मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि जुटाई गई पूंजी का बड़ा हिस्सा प्रौद्योगिकी संचालित कंपनियों के खाते में जाएगा।

खाद्य आपूर्ति कंपनी जोमैटो के सफल आईपीओ ने नई टेक कंपनियों को आईपीओ के लिए प्रोत्साहित किया है। जोमैटो के आईपीओ को 38 गुना अभिदान मिला था।

एंजेल वन के उप-उपाध्यक्ष (इक्विटी रणनीतिकार) ज्योति रॉय ने कहा कि आमतौर पर जोमैटो जैसी कंपनियां निजी इक्विटी कंपनियों से धन जुटाती हैं और आईपीओ ने नए जमाने की टेक कंपनियों के लिए धन का एक नया स्रोत खोल दिया है।

एक मर्चेंट बैंकिंग सूत्र ने बताया कि जिन फर्मों द्वारा अक्टूबर-नवंबर के दौरान आईपीओ के जरिये धन जुटाने की उम्मीद है, उनमें पॉलिसीबाजार (6,017 करोड़ रुपये), एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (4,500 करोड़ रुपये), नायका (4,000 करोड़ रुपये), सीएमएस इंफो सिस्टम्स (2,000 करोड़ रुपये), मोबिक्विक सिस्टम्स (1,900 करोड़ रुपये) शामिल हैं।

इसके अलावा नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (1,800 करोड़ रुपये), इक्सिगो (1600 करोड़ रुपये), सैफायर फूड्स (1500 करोड़ रुपये), फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (1,330 करोड़ रुपये), स्टरलाइट पावर (1,250 करोड़ रुपये), रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (1,200 रुपये) करोड़) और सुप्रिया लाइफसाइंस (1,200 करोड़ रुपये) भी समीक्षाधीन अवधि में अपने आईपीओ जारी कर सकती हैं।

एंजेल वन के रॉय ने कहा कि आने वाले महीने में कई बड़े आईपीओ की तैयारी की एक वजह महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा मजबूत सुधार है।

इनवेस्ट19 के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अगर बाजार की मौजूदा स्थिति बनी रही तो आने वाले साल में आईपीओ बूम के बढ़ने की उम्मीद है।

ट्रू बीकन और जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामतने भी इसी तरह का राय देते हुए कहा कि अगर अगले 1-2 साल तक तेजी जारी रहती है, तो आईपीओ की बड़ी संख्या में आते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?