लाइव न्यूज़ :

खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित, खेलो इंडिया का आवंटन बढा

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 . 22 के बजट में खेल और युवा कार्य मंत्रालय को 2596 . 14 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं जो पिछले वर्ष के संशोधित आवंटन से 795 . 99 करोड़ रूपये अधिक है जबकि खेलो इंडिया का बजटीय आवंटन 328.77 करोड़ से बढाकर 657.71 करोड़ रूपये कर दिया गया है ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को वर्ष 2021 . 22 के लिये बजट संसद में पेश किया जिसमें युवा कार्य और खेल मंत्रालय को आवंटन 1800 . 15 से बढाकर 2596 . 14 करोड़ रूपये कर दिया गया ।वर्ष 2020 . 21 के लिये बजट आवंटन 2826 . 92 करोड़ रूपये था जिसे बाद में संशोधित बजट-अनुमान में 1800 . 15 करोड़ रूपये कर दिया गया था ।

खेलो इंडिया के लिये वर्ष 2020 . 21 के बजट में 890.42 करोड़ रूपये आवंटित किये गए। संशोधित अनुमानमें इसे 328.77 कर दिया गया है। वर्ष 2021 . 22 में इस मद के लिए परिव्य बढाकर 657.71 करोड़ रूपये कर दिया गया है ।

वहीं राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए आवंटन पिछले बजट में 245 करोड़ रूपये था। इसे संशोधित आवंटन बजट अनुमान में 132 करोड़ रूपये कर दिया गया है। अगले वित्त वर्ष के लिए बढाकर 280 करोड़ रूपये कर दिया गया है । राष्ट्रीय खेल विकास कोष के लिये 25 करोड़ रूपये दिये गए हैं जबकि वर्ष 2020- 21 के बजट में संशोधित आवंटन 7 . 23 करोड़ रूपये है ।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को मिलने वाले आवंटन में भी इजाफा किया गया है । साइ को 660 . 41 करोड़ रूपये आवंटित किये गए हैं जबकि 2020- 21 के बजट अनुमान में आवंटन 500 करोड़ रूपये था जो संशोधित अनुमान में 612 . 21 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित