लाइव न्यूज़ :

कू के मंच पर 2,500 खातों को पीला टिक ‘एमिनेंस’ मिला

By भाषा | Updated: July 27, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई घरेलू सोशल मीडिया मंच कू ने मंगलवार को अपनी प्रतिद्वंद्वी टि्वटर के ब्लू बैज की तर्ज पर पीला यानी येलो टिक (निशान) पेश किया है। सत्यापित प्रयोगकर्ताओं के लिए पेश इस पीले टिक को कू ने ‘एमिनेंस’ का नाम दिया है। कू ने मंगलवार को कहा कि येलो टिक कला, खेल, कारोबार जगत या राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की पहचान को बताता है।

कू के प्रयोगकर्ताओं की संख्या करीब 60 लाख है।

बयान में कहा गया है कि ‘एमिनेंस’ कू की पारदर्शिता की विचारधारा के अनुरूप जानी-मानी हस्तियों को आगे बढ़ाता है। सोशल मीडिया मंच ने कहा कि एमिनेंस के लिए आवेदनों का आकलन आंतरिक शोध, तीसरे पक्ष के संसाधनों तथा भारतीय परिप्रेक्ष्य में किया जाता है।

कू ने कहा कि यह सुनिश्चित किया गया है कि एमिनेंस का दुरुपयोग न हो और न ही यह इच्छा के अनूरूप किसी को प्रदान किया जाए।

इस बारे में संपर्क करने पार कू के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने कहा कि मंच पर करीब 2,500 खातों को पीला टिक प्रदान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख