लाइव न्यूज़ :

‘विवाद से विश्वास’ के माध्यम से प्रत्यक्ष कर संबंधी 25 प्रतिशत विवादों का समाधान हुआ

By भाषा | Updated: February 6, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी कर विवाद समाधान योजना ‘विवाद से विश्वास’ ने 5.10 लाख कर विवादों का लगभग एक चौथाई हिस्सा सुलझा दिया है। इसके तहत लगभग 97 हजार करोड़ रुपये मूल्य के विवादित कर मामले हल किये जा चुके हैं।

राजस्व विभाग (डीओआर) के सूत्रों के अनुसार, अब तक 1,25,144 मामलों में विवाद से विश्वास योजना को चुना गया है। ये विभिन्न न्यायिक मंचों के पास कुल 5,10,491 लंबित मामलों का 24.5 प्रतिशत हैं।

सूत्रों ने कहा कि विवाद से विश्वास योजना की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है और इसमें 97 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि के कर विवाद मामले निपटाये गये हैं।

विवाद से विश्वास योजना को प्रत्यक्ष कर विवाद समाधान योजना 2016 (डीटीडीआरएस) की तुलना में 15 गुना बेहतर प्रतिक्रिया मिली है। समाधान की विवादित राशि के संबंध में यह डीटीडीआरएस का 153 गुना है।

1998 की कर विवाद समाधान योजना (केवीएस) केवल कुछ हजार मामलों के साथ 739 करोड़ रुपये के मामलों का समाधान कर सकी, जबकि 2016 की डीटीडीआर योजना ने 631 करोड़ रुपये की राशि वाले 8,600 मामलों को हल किया।

सूत्रों ने कहा कि 2021-22 के बजट में घोषित विवाद समाधान समिति (डीआरसी) की स्थापना विवाद से विश्वास योजना को आगे बढ़ाये जाने जैसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित