लाइव न्यूज़ :

विभिन्न खाद्य तेलों के 4,461 नमूनों में से 2.42 प्रतिशत घटिया पाए गए: एफएसएसएआई

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर देश के 587 जिलों और चार महानगरों के विभिन्न खाद्य तेलों के 4,461 नमूनों में से लगभग 2.42 प्रतिशत सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 25-27 अगस्त, 2020 के दौरान किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के निष्कर्षों को जारी करते हुए, कहा कि राज्यों को तेलों में मिलावट को रोकने के लिए प्रवर्तन अभियान तेज करने के लिए कहा गया है।

इसमें कहा गया है कि कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालयों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अच्छी कृषि पद्धतियों और/या सुरक्षित संचालन या प्रसंस्करण तकनीकों के कार्यान्वयन के माध्यम से दूषित पदार्थों की समस्या को खत्म करने के अपने प्रयासों को एकीकृत करें।

नियामक ने एक बयान में कहा, ‘‘इस सर्वेक्षण के परिणामों ने पता चलता है कि 4,461 नमूनों में से 2.42 प्रतिशत (108) नमूने सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करते। इनमें एफ्लाटॉक्सिन, कीटनाशक अवशेष और भारी धातुओं की उपस्थिति एफएसएसआर द्वारा निर्धारित स्तर से अधिक थी।

एफएसएसएआई ने कहा कि गुणवत्ता श्रेणी में, लगभग 24.2 प्रतिशत (1,080) नमूने मानदंडों का अनुपालन नहीं करते थे।

इसने कहा, ‘‘गुणवत्ता मानकों का पालन न करना, खाद्य तेलों में संभावित मिलावट या अन्य तेलों या सामग्रियों के साथ सम्मिश्रण किये जाने का संकेत देता है।’’

इसमें कहा गया है कि गुणवत्ता के संबंध में, मानकों का अनुपालन नहीं करने का एक और मामला यह देखा गया कि कुछेक नमूने शेल्फ-लाइफ मानकों और एडिटिव्स के निर्धारित मानकों पर खरा उतरने में विफल थे।

लेबल मिसब्रांडिंग श्रेणी में, एफएसएसएआई ने कहा कि लगभग 572 (12.8 प्रतिशत) नमूने विटामिन ए और विटामिन डी की उपस्थिति जैसे पोषक तत्वों से संवर्धित होने के दावों का अनुपालन नहीं कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम