लाइव न्यूज़ :

पंजाब में मालगाड़ियां स्थगित होने से उद्योगों को 22,000 करोड़ रुपये का नुकसान : मंत्री

By भाषा | Updated: November 9, 2020 19:52 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ नवंबर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के चलते मालगाड़ियां स्थगित होने से उद्योगों को 22,000 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा है। राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने यह बात कही।

रेलवे ने पंजाब में मालगाड़ियों के परिचालन से इनकार कर दिया है। रेलवे का कहना है कि वह मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों दोनों का परिचालन करेगी, या किसी का परिचालन नहीं करेगी। अरोड़ा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से राज्य में मालगाड़ियों का परिचालन तत्काल शुरू करने की अपील की है।

उन्होंने मालगाड़ियां स्थगित होने के प्रतिकूल प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि लुधियाना, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगों को इसकी वजह से 22,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अरोड़ा ने बताया कि उद्योग के प्रतिनिधि उनसे मुलाकात कर ट्रेनों के स्थगित होने से पैदा हुई परेशानियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि नुकसान के आंकड़ों की जानकारी उद्योग के प्रतिनिधियों ने उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि माल से भरे 13,500 कंटेनर लुधियाना में धांधरी कलां शुष्क बंदरगाह पर अटके हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित