लाइव न्यूज़ :

बीते सप्ताह 21 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन हुआ

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह 417 करोड़ रुपये की परियोजना लागत वाली 21 इकाइयों का उद्घाटन किया गया।

मंत्रालय ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 6-12 सितंबर के दौरान ‘खाद्य प्रसंस्करण सप्ताह’ का आयोजन किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने 21 खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का उद्घाटन किया।

इन परियोजनाओं की कुल लागत 416.59 करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने इनके लिए 104.21 करोड़रुपये का अनुदान मंजूर किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं से कृषि उपज का मूल्य वर्धन, उनकी लंबी आयु के साथ ही किसानों के लिये बेहतर मूल्य प्राप्ति संभव होगी। उत्पादों के लिये बेहतर भंडारण व्यवस्था और किसानों को नया वैकल्पिक बाजार उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?