लाइव न्यूज़ :

2000 Notes: 6839 करोड़ रुपये मूल्य के नोट किसके पास?, आरबीआई ने कहा- 98.08 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 20:11 IST

2000 Notes: बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था।19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत बैंक नोट अब वापस आ चुके हैं। बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के 98.08 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। अब चलन से हटाये गये केवल 6,839 करोड़ रुपये मूल्य के नोट ही लोगों के पास हैं। आरबीआई ने पिछले साल 19 मई को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह राशि 29 नवंबर, 2024 को घटकर 6,839 करोड़ रुपये रह गयी।

आरबीआई ने कहा, ‘‘इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपये के 98.08 प्रतिशत बैंक नोट अब वापस आ चुके हैं।’’ दो हजार रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। हालांकि इन नोट को बदलने की सुविधा रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में अब भी उपलब्ध है।

आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर, 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2,000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है।

बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2,000 रुपये के बैंक नोट जारी किये गये थे।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)भारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित