लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के 20 और कर्मचारियों ने 5.45 लाख शेयर आईपीओ पेशकश के लिये दिये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय कंपनी पेटीएम को अपने 20 और कर्मचारियों से मौद्रिकरण के लिए 5.45 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी जल्द अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) ने कहा कि 20 और कर्मचारियों ने अपनी कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (इसॉप) को तहत मिले विकल्प को 5,45,735 शेयरों में बदला है।

इससे पहले कंपनी के 200 पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों ने अपने इसॉप को शेयरों में बदला था।

इस तरह ऐसा करने वाले कर्मचारियों की संख्या अब 220 हो गई है। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इसॉप को शेयरों में बदलने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया था।

कंपनी ने ‘निर्दिष्ट व्यक्तियों’ को शेयर खरीदने या बेचने के लिए 27 सितंबर तक का समय दिया है। वहीं महत्वपूर्ण प्रबंधन कर्मियों (केएमपी) और विक्रेता शेयरधारकों के लिए यह समयसीमा 22 सितंबर है।

कंपनी की कुल चुकता पूंजी सितंबर, 2021 तक 60,72,74,082 रुपये थी। कंपनी सूचीबद्धता के समय करीब 1.47 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की उम्मीद कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय