लाइव न्यूज़ :

दिसंबर तिमाही में 1.84 अरब डॉलर के 19 आईपीओ आए : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 24, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी बीते कैलेंडर वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त चौथी तिमाही में 1.84 अरब डॉलर के 19 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आए, जो भारतीय बाजार के मजबूती के रुख को दर्शाता है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार की धारणा सकारात्मक बनी हुई है, जिससे आईपीओ बाजार के लिए 2021 का साल भी अच्छा रहने की उम्मीद है।

प्रमुख परामर्शक ईवाई इंडिया की आईपीओ के रुख पर 2020 की चौथी तिमाही की रिपोर्ट में कहा गया है कि तिमाही के दौरान 10 आईपीओ मुख्य बाजार में नौ लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) खंड में आए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ताजा दिसंबर तिमाही में 1.836 अरब डॉलर के 19 आईपीओ आए। सबसे बड़ा आईपीओ ग्लैंड फार्मा का 86.9 करोड़ डॉलर था। इससे पिछले साल समान अवधि में 11 आईपीओ आए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 2020 में आईपीओ की संख्या के मामले में भारत नौवें स्थान पर रहा। 2020 में देश में 43 कंपनियों ने आईपीओ से कुल 4.09 अरब डॉलर जुटाए।

ईवाई इंडिया के पार्टनर एवं नेशनल लीडर वित्तीय लेखा सलाहकार सेवाएं (एफएएएस) संदीप खेतान ने कहा, ‘‘आईपीओ बाजार में मजबूती का रुख देखा जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां निकट भविष्य में पूंजी जुटाने में रुचि दिखा रही हैं। इसके अलावा कंपनियों को विदेशी बाजारों में सीधे सूचीबद्धता के लिए दिशनिर्देशों का इंतजार है। बाजार धारणा सकारात्मक है। इससे 2021 में आईपीओ बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख