लाइव न्यूज़ :

दो साल में 1.5 अरब भारतीय इंटरनेट से जुड़े होंगे : राजीव चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि भारतनेट परियोजना के साथ ग्रामीण इलाकों में घरों को जोड़ने से अगले दो साल में भारत का इंटरनेट उपयोगकर्ता आधार दोगुना हो जाएगा। यानी यह 1.5 अरब पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चीन नहीं बल्कि भारत के पास सबसे अधिक इंटरनेट पहुंच है। चीन के पास 'इंट्रानेट' की सबसे अधिक पहुंच है और उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कम कर दिया है।

चंद्रशेखर ने एसोचैम के एक सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत दुनिया में इंटरनेट से सबसे अधिक जुड़ने वाले देशों में से एक बनने जा रहा है। मुझे लगता है कि वर्तमान में भारत सबसे अधिक इंटरनेट से जुड़ा हुआ है, क्योंकि चीन ने इंट्रानेट का इस्तेमाल ज्यादा कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि भले ही आप एक मिनट के लिए विश्वास करें कि चीन की इंटरनेट पहुंच सबसे अधिक हैं, लेकिन फिर भी हम दुनिया में सबसे अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले देशों में से एक बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल 80 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। भारतनेट के ग्रामीण ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्टिविटी कार्यक्रम से गांवों के घरों में इंटरनेट की पहुंच शुरू हो गई है।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पहुंच में वृद्धि से देश में कृत्रिम मेधा (एआई) को बढ़ावा मिलेगा और इसे वैश्विक स्तर पर वरीयता मिलेगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में डेटा संरक्षण विधेयक लाया जाएगा और इसमें एआई प्रौद्योगिकी के लिए बहुत अधिक प्राथमिकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल