लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ से अक्टूबर में 12.73 लाख सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 12.73 लाख अंशधारक जोड़े। यह एक साल पहले इसी महीने की तुलना में 10.22 प्रतिशत अधिक है।

श्रम मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में शुद्ध रूप से 12.73 लाख अंशधारक ईपीएफओ के साथ जुड़े। एक साल पहले अक्टूबर 2020 में ईपीएफओ से 11.55 लाख सदस्य जुड़े थे।

अक्टूबर में जुड़े नए अंशधारकों में से 7.57 लाख नए सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम 1952 के तहत पंजीकृत हुए हैं। वहीं इस महीने में करीब 5.16 लाख सदस्य ईपीएफओ से अलग होने के बाद अपने खाते को स्थानांतरित कर इससे दोबारा जुड़े।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक, वेतन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 22-25 वर्ष की उम्र के कर्मचारी नए पंजीकृत होने वाले सदस्यों में सबसे ज्यादा हैं। अक्टूबर 2021 में

इस उम्र समूह के शुद्ध रूप से 3.37 लाख अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े। इसके अलावा 18-21 साल की उम्र के भी 2.50 लाख नए सदस्य जुड़े हैं।

राज्यों के स्तर पर महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक ने कुल मिलाकर 7.72 लाख नए अंशधारक जोड़े। यह कुल नए सदस्यों का 60.64 प्रतिशत है।

स्त्री-पुरूष के आधार पर देखें तो अक्टूबर 2021 में नए पंजीकृत अंशधारकों में 2.69 लाख की संख्या के साथ 21.14 प्रतिशत महिलाएं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम