लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु के सहकारी बैंक के 12 हजार जमाकर्ताओं को मिला 401 करोड़ रुपये का जमा बीमा कवर

By भाषा | Updated: November 29, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दो साल पहले बंद हो चुके बेंगलुरु के श्री गुरु राघवेंद्र सहकार बैंक नियमित (एसजीआरएसबीएन) के 12,000 से अधिक जमाकर्ताओं को पांच लाख रुपये तक की जमा पर बीमा कवर मिल गया है।

बेंगलूरु स्थित इस सहकारी बैंक के 12,014 जमाकर्ताओं के खाते में बीमा राशि के तौर पर 401 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। बेंगलुरु के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जमाकर्ताओं को यह बीमा राशि मिलने से काफी राहत मिली है।

सूर्या ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसजीआरएसबीएन के हजारों जमाकर्ता धोखाधड़ी का शिकार होकर काफी परेशान चल रहे थे। केंद्र सरकार ने सहकारी बैंकों के जमाकर्ताओं को भी पांच लाख रुपये तक का बीमा कवर देने वाला कानून बनाकर उन्हें बड़ी राहत दी है।’’

सूर्या के निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण बेंगलुरु में स्थित इस बैंक के बंद होने के बाद जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम से जमा बीमा के तौर पर 753.61 करोड़ रुपये मिले हैं। पहली किस्त में कुल 21,983 दावाकर्ताओं में से 12,014 जमाकर्ताओं के दावे का निपटारा कर दिया गया है।

सूर्या ने बताया कि बाकी दावा करने वाले ग्राहकों को भी जल्द ही बीमा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 जनवरी, 2020 को वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें मिलने के बाद इस बैंक के कामकाज पर रोक लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय