लाइव न्यूज़ :

ईएसआईसी योजनाओं से अक्टूबर में 11.75 लाख नए सदस्य जुड़े

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अक्टूबर में 11.75 लाख नए अंशधारक जुड़े, जबकि सितंबर में इन योजनाओं से 11.49 लाख नए सदस्य जुड़े थे। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से देश के संगठित क्षेत्र के रोजगार परिदृश्य का पता चलता है।

ताजा आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की रिपोर्ट का हिस्सा हैं।

ईएसआईसी से जून में 8.27 लाख, मई में 4.87 लाख और अप्रैल में 2.62 लाख सदस्य जुड़े थे। ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि लॉकडाउन में ढील के बाद ईएसआईसी संचालित योजनाओं से जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जुलाई में इन योजनाओं से जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या घटकर 7.61 लाख रह गई थी, लेकिन अगस्त में यह सुधरकर 9.47 लाख पर पहुंच गई। सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश के लिए 25 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया था। बाद में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के लिए अंकुशों में ढील दी गई।

मई में जारी पेरोल आंकड़ों के अनुसार ईएसआईसी संचालित योजनाओं से मार्च में 8.21 लाख नए सदस्य जुड़े। फरवरी में इन योजनाओं से 11.83 लाख अंशधारक जुड़े थे।

एनएसओ की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 में ईएसआईसी से जुड़ने वाले नए अंशधारकों की संख्या 1.51 करोड़ रही। इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2018-19 में इन योजनाओं से 1.49 करोड़ अंशधारक जुड़े थे।

सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान 83.35 लाख नए अंशधारक ईएसआईसी योजनाओं से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?