लाइव न्यूज़ :

टाटा कम्युनिकेशंस में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री के प्रबंधन की दौड़ में 11 मर्चेंट बैंकर

By भाषा | Updated: February 7, 2021 11:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी गोल्डमैन सैश, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल सहित 11 मर्चेंट बैंकर टाटा कम्युनिकेशंस लि. (टीसीएल) में सरकार की 26.12 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री का प्रबंधन करने की दौड़ में हैं।

सरकार 20 मार्च, 2021 तक टाटा कम्युनिकेशंस लि. (पूर्व में वीएसएनएल) में अपनी समूची हिस्सेदारी बिक्री पेशकश और रणनीतिक ब्रिकी के जरिये बेचेगी।

मर्चेंट बैंकर नौ फरवरी को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के अधिकारियों के समक्ष इस बारे में प्रस्तुतीकरण देंगे। दीपम की वेबसाइट पर डाले गए नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

इस दौड़ में शामिल अन्य मर्चेंट बैंकरों में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, यस सिक्योरिटीज और इलारा कैपिटल हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की वीएसएनएल का निजीकरण 2002 में किया गया था। इस समय कंपनी की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश रणनीतिक भागीदार पैनाटोन फिनवेस्ट को किया गया था। साथ ही उसे प्रबंधन नियंत्रण का भी स्थानांतरण किया गया था।

रणनीतिक विनिवेश के बाद कंपनी का नाम बदलकर टाटा कम्युनिकेशंस लि. हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?